---Advertisement---

मैनपुरी: साइबर गिरोह का पर्दाफाश, फेसबुक विज्ञापन के जरिये पीड़ित से 83 लाख की ठगी

On: Wednesday, December 31, 2025 4:16 PM
Police officials with detained suspects.
---Advertisement---

मैनपुरी पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 83 लाख रुपए की ठगी करने वाले एक साइबर अपराधियों के एक गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है। पकड़े गए आरोपी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, मैनपुरी निवासी नितिन कुमार ने साइबर क्राइम रिपोर्ट पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनके साथ शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 83 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई है। आवेदक की शिकायत मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर साइबर टीम को मामले में लगाया गया।

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी

जांच के दौरान पता चला कि पीड़ित नितिन कुमार ने फेसबुक पर शेयर मार्केट से जुड़े एक विज्ञापन पर क्लिक किया था। इसके बाद वह एक वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ गए, जहां निवेश पर भारी मुनाफे के लगातार मैसेज डाले जा रहे थे। शुरुआत में निवेश पर मुनाफा दिखाकर आरोपियों ने उनका भरोसा जीत लिया। नितिन ने भी थोड़े थोड़े कर पैसे उसमें निवेश कर दिये।

पीड़ित नितिन कुमार ने जब अपना पैसा निकालने की कोशिश की, तो वह ऐसा नहीं कर पाए। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराते हुए नितिन के साथ कुल 83 लाख रुपए की ठगी कर ली। शुरुआती पुलिस जांच में सामने आया कि इस ठगी को तीन लोगों का एक संगठित गिरोह अंजाम दे रहा था।

02 लाख से अधिक बरामद, 15 लाख कराये फ्रीज़

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा, अलग-अलग बैंक खातों में जमा करीब 15 लाख रुपये से अधिक की रकम को भी फ्रीज कर दिया गया है।

ठगी करने वाले गिरोह का तीसरा सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसपी सिटी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस ठगी नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर दिखने वाले फर्जी निवेश ऑफर्स और पैसे दोगुना करने के दावों से सतर्क रहने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment